Showing posts with label कॉमनवेल्थ खेल. Show all posts
Showing posts with label कॉमनवेल्थ खेल. Show all posts

कॉमनवेल्थ खेलों का कहर जारी- कट रहे हजारों पेंड़- सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगातार विभिन्न जगहों पर होटल, खेलगांव इत्यादि के लिए हो रहे निर्माणों के लिए दिल्ली में जगह-जगह जंगल साफ किए जा रहे हैं। दिल्ली कॉलेज ऑव आर्ट एंड कॉमर्स, नेताजीनगर के पास सैकड़ों पेड़ काटने का विरोध करने के लिए छात्रों का समूह सड़क पर उतर आया। छात्रों ने चेताया कि कॉमनवेल्थ खेलों के नाम पर चल रही विनाशलीला को वे हर्गिज बर्दास्त नहीं करेंगे। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 123 एकड़ जमीन सांसदों के लिए आवासीय निर्माण तथा कॉमनवेल्थ खेलों की जरूरतों के नाम पर मुम्बई के होटल समूह-लीला वेंचर को जमीन दी गयी है। विरोध में छात्रों ने कंस्ट्रक्सन साइट पर पेंड़ भी लगाए। विरोध प्रदर्शन में दिल्ली कॉलेज ऑव आर्ट एंड कॉमर्स के अलावा कमला नेहरु कॉलेज के 'ग्रीन-बीन' की इकाई ने भी भाग लिया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अनुकम्पा गुप्ता ने किया। विरोध को कई गैर सरकारी संगठनों ने भी समर्थन दिया, कल्पवृक्ष के प्रभाकर रॉव, पीएनएन के शिराज केसर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक कौल, कुसाग्रदीप, सैयद नबील, जाग्रिति सेठ, सालोनी भाटिया आदि संयोजन की जिम्मेवारी निभाई।

यमुना की मौत और कॉमनवेल्थ खेल -शिराज केसर और मंजू जैन

दिल्ली के भूभाग पर हृदय धमनियों की तरह बहने वाली यमुना के तटों पर कॉमनवेल्थ खेल- 2010 के आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर पर हैं। पूरी दिल्ली तथा नोएडा में कॉमनवेल्थ खेल पर 8,000 करोड़ रुपया खर्च का अनुमान है। यमुना तट तथा नोएडा में होटल, मॉल, मेट्रो रेलवे का रास्ता और स्टेशन आदि के लिए निर्माण जोर-शोर से चालू हैं। कॉमनवेल्थ खेल के आयोजन के काफी हिस्से का निर्माण पूर्वी यमुना तट पर होना है। कायदे-कानूनों सहित यमुना तट की भूभौगोलिक परिस्थितियों की अनदेखी भी भयानक रूप से की जा रही है। मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग दोनों मात्र इस बात से खुश है कि यमुना तट पर 5000 से ज्यादा आवासीय फ्लैटों का निर्माण हो रहा है। इससे रीयल एस्टेट के दाम घटेंगे, पर कॉमनवेल्थ खेल के शोर में यमुना के दर्द को जानने-समझने का शायद किसी के पास वक्त है।

एक जीती-जागती नदी की धीरे-धीरे मौत के गवाह हैं हम। सीएसई के सुरेश बाबू कहते हैं कि ''हमेशा से यमुना दिल्लीवासियों की पानी की जरूरत को पूरा करती रही है, वही आज दिल्ली के लिए कलंक बन गई है।'' दिल्ली में यमुना की लम्बाई 22 किलोमीटर है जो यमुना की कुल लम्बाई का दो फ़ीसदी है। पर यमुना के कुल प्रदूषण का 70 फीसदी अकेले दिल्ली के लोग करते हैं।

मुद्दे-स्तम्भकार